Tuesday, February 12, 2019

आप गूगल पर हिंदी में बोलकर सर्च कर सकते हैं।

ऐंड्रॉयड पर हिंदी में बोल कर करे गूगल सर्चदोस्तों अभी कुछ दिन पहले आपने माइ बिग गाइड पर अभिमन्यु जी ने अपनी एक पोस्ट में हिन्दी में सर्च करने की जानकारी  दी आज हम आपको बताएँगे की अगर आप एंडरोइड फोन का प्रयोग करते है तो उसमे हिन्दी मे बोलकर कैसे सर्च करें।



जी हां, गूगल पर सर्च करने के लिए अब आपको टाइप करने की जरूरत नहीं, क्योंकि यह काम अब आप बोलकर ही कर सकते हैं वो भी हिंदी में। लगातार भारतीय भाषाओं पर ध्यान दे रही गूगल कंपनी हिंदी में मैप्स देने के बाद एंड्रॉयड ,ओएस पर हिंदी में वॉइस सर्च की सर्विस देना शुरू किया है। यानि इस सर्विस के तहत आप गूगल पर हिंदी में बोलकर सर्च कर सकते हैं।

गौरलब है कि गूगल ने अपनी इस सर्विस के बारे में दो महीने पहले ही बता दिया था। तब कंपनी ने कहा था कि गूगल वॉइस सर्च अब भारतीय उच्चारण को भी समझेगा। इसके तहत हिंदी में बोलकर सर्च करने का फीचर ठीक-ठाक आपकी भाषा समझ लेगा। लेकिन बोलकर सर्च करने और टाइप करके सर्च करने के रिजल्ट्स में अंतर दिख सकता है।

कैसे करें इस्तेमाल-

एंड्रॉयड ओएस वाले डिवाइस पर हिंदी में सर्च करने के लिए आपको सेटिंग में थोड़ा सा बदलाव करना पड़ेगा। अपने ऐंड्रॉयड फोन की सेटिंग्स में जाइए। इसके अकाउंट्स में गूगल खोलिए। इसमें सर्च में जाइए। फिर वॉइस खोलिए। इसमें लैंग्वेज में हिंदी (भारत) चुनिए। सेव करिए।

अब आप अपने फोन की होम स्क्रीन पर ऊपर बार के किनारे बने माइक पर क्लिक करने के बाद हिंदी में बोलकर सर्च कर सकते हैं। आप गूगल सर्च ऐप और गूगल के वॉइस सर्च ऐप पर भी हिंदी में बोलकर सर्च कर सकते हैं।

हालांकि हमारे टेस्ट में कुछ फोन्स में वॉइस में लैंग्वेज का ऑप्शन दिखा, जबकि एक फोन में यह ऑप्शन ही नहीं दिखा।

एक और बड़ा फीचर इसके अलावा एक और बड़ा फीचर गूगल ने दिया है। गूगल ने अपना सर्च ऐप अपडेट किया है। इस अपडेट के बाद वॉइस सर्च एक ही वक्त में मल्टिपल लैंग्वेज सपॉर्ट (5 भाषाओं तक) करेगा। अब तक आपको अलग-अलग भाषा में सर्च करने के लिए बार-बार सेटिंग्स में बदलाव करना पड़ता था। अपडेट के बाद आप एक बार में ही कई भाषाएं जोड़ने के बाद अलग-अलग भाषा बोलेंगे और वॉइस सर्च उन्हें पहचान लेगा। लेकिन आपको एक वाक्य एक ही भाषा में बोलना होगा।

All post it's also important for you show know

Visit lumbini Park Nepal Garden #short #shorts #vlog #vlogs #ytshorts

via https://youtu.be/7ff47IhW4nQ